रक्त निकलना कैसे बंद होता है?HealthPlanet

Posted on Sat 3rd Dec 2022 : 16:59

चोट लग जाने के बाद नहीं बंद हो रहा है खून तो अपनाएं ये घरेलू उपाय-

हल्दी

हल्दी घाव को जल्दी भरने का काम करती है। जहां पर चोट लगी हो वहां पर हल्दी लगा लें ये ब्लड को रोकने में मदद करता है।
थायराइड के मरीज बिल्कुल भी ना करें इन 5 चीजों का सेवन, बढ़ सकती है समस्या

बर्फ

खून को राकने के लिए बर्फ सबसे आसान तरीका है। बर्फ लगाने से भी खून बहना बंद होता है। यदि चाकू या किसी चीज से भी आपका हाथ कट गया है, बच्चों को चोट लगी हो तो बर्फ लगाएं। चोट वाली जगह पर बर्फ रगड़ ले। बर्फ रगड़ने से खून बहना जल्दी बंद हो जाएगा और दर्द से भी राहत मिलेगी।

टी-बैग्स

चाय में टैनिन तत्व होता है, जो ब्लड क्लॉट बनाता है। टी-बैग को चोट वाली जगह पर लगाएं इसे खून बहना बंद हो सकता है। इसको हल्के से घाव वाली जगह पर 10 मिनट तक दबा कर रखें। खून बहना रुक जाएगा।

फिटकरी

फिटकरी खून को रोकने में काफी मदद करती है। ये आसानी से आपको किराना की दुकानों पर मिल जाएगी। सबसे पहले फिटकरी को पानी में भिगोएं फिर घाव वाले जगह पर इसे दबा कर रखें। ऐसा करने से खून का बहना बंद हो जाएगा।

त्वचा पर कहीं भी कट-छिल गया है, तो उस भाग पर दबाव डालें। दबाव अपनी उंगलियों से सीधा ना डालें, इससे इंफेक्शन हो सकता है। सबसे पहले पट्टी बांधें या बैंडेड लगाएं। अब ऊपर से अपनी उंगलियों से दबाव डालें। ध्यान रहे कि पट्टी टाइट से बंधी हो। इससे खून का थक्का जल्दी बनता है। पांच मिनट में खून बहना बंद हो सकता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info